प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क किनारे मिला युवक का शव

आजमगढ़ में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या और हादसे दोनों एंगल से जांच

आजमगढ़ के बलईपुर गांव में 48 वर्षीय युवक का शव चकरोड पर मिला। सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

आजमगढ़ में सड़क किनारे मिला युवक का शव हत्या और हादसे दोनों एंगल से जांच

Azamgarh Youth Found Dead, Police Probe Murder and Accident Angles |

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। पवई थाना क्षेत्र के बलईपुर गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव से करीब 500 मीटर दूर बलईपुर से सलारपुर जाने वाले चकरोड पर 48 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या और हादसे, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

महिलाओं ने चकरोड पर शव देखा, ग्रामीणों ने की पहचान

मृतक की पहचान बलईपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार गौड़ (48), पुत्र बलराम गौड़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि 14-15 अगस्त की रात किसी समय उसकी मौत हुई होगी। शनिवार सुबह गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए निकलीं तो चकरोड पर शव पड़ा देखा। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान प्रमोद के रूप में की।

भाई ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस और एसओजी ने की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई अनूप कुमार गौड़ ने पवई थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई। सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की।

हत्या या हादसा, सिर की चोट को लेकर पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद समेत अन्य संभावित कारणों को भी खंगाल रही है। हालांकि अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। मृतक के शराब पीने की बात को भी जांच में शामिल करते हुए पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिर पर लगी चोट किसी हमले के कारण आई या गिरने से।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा मौत का कारण, परिवार में मातम

सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण सामने आएगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि मृतक की पत्नी की वर्ष 2003 में ही मौत हो चुकी थी। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

यह भी पढ़े:   श्रावस्ती में पांच बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर से गई, पति ने जेवर और नकदी ले जाने का आरोप लगाया

Related to this topic: