प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज भी भड़के...

फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज भी भड़के, बोले- जिम्मेदारों को फांसी पर लटकाया जाए

छतरपुर। बागेश्वर महाराज ने गौ-रक्षक फरसा बाबा की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों को फांसी देने...

फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज भी भड़के बोले- जिम्मेदारों को फांसी पर लटकाया जाए

फरसा बाबा की मौत पर बागेश्वर महाराज भी भड़के, बोले- जिम्मेदारों को फांसी पर लटकाया जाए |

छतरपुर। बागेश्वर महाराज ने गौ-रक्षक फरसा बाबा की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की। मथुरा में गो-तस्करों ने वाहन से कुचलकर उनकी हत्या की, जिसके बाद लोगों में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन हुआ। बागेश्वर महाराज ने कहा कि जो लोग फरसा बाबा की मौत के जिम्मेदार हैं, उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

माता रानी की साधना में लीन

बागेश्वर महाराज इन दिनों माता रानी की साधना में लीन हैं। शनिवार शाम जब वे भक्तों को दर्शन देने के लिए मंच पर पहुंचे, तब उन्होंने इस घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें फरसा बाबा की मौत की सूचना मिली। महाराज ने फरसा बाबा को एक समर्पित गौ-रक्षक बताते हुए कहा कि उनके जैसा गौ-रक्षक नहीं था। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा, विशेष रूप से फांसी दी जाए।

सनातन के लिए आवाज उठाने पर धमकी मिलती है

इस दौरान महाराज ने कहा कि यदि कोई हिंदू, हिंदुत्व और सनातन के लिए आवाज उठाता है तो उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रही हैं। महाराज ने भावुक होते हुए कहा कि फरसा बाबा की घटना बेहद दुखद है। उन्हें कुचलकर दर्दनाक तरीके से मार दिया गया।

उन्होंने बालाजी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने आगे कहा कि फरसा बाबा जैसे सनातन योद्धा विरले होते हैं। अगर हम स्वयं हिंदुत्व के लिए नहीं लड़ सकते, तो कम से कम जो इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/middle-east-crisis-drives-up-bitumen-prices-may-hit-road-projects/150980

Related to this topic: