प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में भीषण आग, गृहस्थी का सामान राख

बहराइच में घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख, भैंस भी झुलसी

बहराइच में घर में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख, भैंस भी झुलसी

बहराइच में घर में लगी भीषण आग गृहस्थी का सामान जलकर राख भैंस भी झुलसी

Bahraich House Fire Destroys Household Goods |

बहराइच {उत्तरप्रदेश}:  बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के सर्फ कलां गांव में शनिवार देर रात एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन सहित गृहस्थी का लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया। घर में बंधी एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। इससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

ग्रामीणों ने मिलकर बुझाई आग

जानकारी के अनुसार, सर्फ कलां निवासी सोनू यादव के घर में उस समय आग लगी जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

आग लगने की वजह की जांच जारी

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने मांगी मदद

पीड़ित सोनू यादव ने बताया कि आग में उनका अधिकांश सामान जल गया है और उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़े: 'युवा सब देख रहे हैं': नए शिक्षा मंत्री को CJP की चेतावनी, 5 सूत्री चार्टर लागू करने की मांग

Related to this topic: