प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में दर्दनाक हादसा

बहराइच में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय सचिन कुमार की मौत हो गई। पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने के कारण यह हादसा हुआ।

बहराइच में तालाब में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत परिवार में मचा कोहराम

Bahraich Tragedy: 13-Year-Old Boy Drowns In Pond |

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में बौंडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है वही मासूम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद नहीं बची जान

जानकारी के अनुसार मजगव्वा बांध के पास स्थित तालाब के किनारे 13 वर्षीय सचिन कुमार मौजूद था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर तालाब के गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते बालक पानी में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई,लोगों ने बालक को पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 13 वर्षीय मासूम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही बौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। 13 वर्षीय सचिन की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। मासूम की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में सघन वाहन जांच और विशेष अभियान में 36 गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और वाहन जप्त

Related to this topic: