प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बलरामपुर में 109 किलो गांजा जब्त

बलरामपुर में 109 किलो गांजा जब्त, गुप्त चैंबर में छिपाकर ओडिशा से बिहार ले जा रहा था आरोपी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस ने ओडिशा से बिहार जा रहे पिकअप वाहन से गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जाया जा रहा 100 पैकेट (109 किलो) गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 50 लाख रुपये है।

बलरामपुर में 109 किलो गांजा जब्त गुप्त चैंबर में छिपाकर ओडिशा से बिहार ले जा रहा था आरोपी

109 kg ganja seized in Balrampur |

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 109.235 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ओडिशा से गांजा लेकर बिहार जा रहे तस्करों ने इसे वाहन के नीचे तैयार किए गए बॉक्सनुमा गुप्त चैंबर में छिपाकर रखा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

ओडिशा से बिहार हो रही थी तस्करी, पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से ओडिशा से बलरामपुर के रास्ते बिहार की ओर गांजा तस्करी किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो पिकअप क्रमांक JH10AQ5144 में बड़ी मात्रा में गांजा ओडिशा से बलरामपुर के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। 

पिकअप के गुप्त चैंबर में छुपाकर रखा था 109 किलो गांजा

सूचना पर पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में संदिग्ध वाहन की चेकिंग शुरू की। पुलिस के मुताबिक, अंबिकापुर की ओर से आ रही उक्त पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डाला के नीचे विशेष तरीके से तैयार किए गए गुप्त बॉक्सनुमा चैंबर का पता चला। चैंबर को खोलने पर उसके अंदर पैकेटों में गांजा छिपाकर रखा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 100 पैकेट गांजा बरामद किया, जिसका वजन 109.235 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने जब्त गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी है।

बिहार का तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में पुलिस ने पिकअप चालक योगीराज पिता ऐशन शाह, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कतिकनार, वार्ड क्रमांक 05, थाना नवागढ़, जिला बक्सर, बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और गांजा जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बलरामपुर अपराध क्रमांक 167/2026, धारा 20(ख)(2)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कोरबा में कर्ज और अकेले खेती के तनाव से परेशान 55 वर्षीय किसान ने कीटनाशक खाकर दी जान

Related to this topic: