प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला डिटेन

सिरोही में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला डिटेन, प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू

सिरोही में आबूरोड सदर पुलिस और जिला विशेष शाखा ने कार्रवाई कर अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को डिटेन किया। महिला के प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सिरोही में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला डिटेन प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू

Bangladeshi Woman Detained In Sirohi For Illegal Stay, Deportation Process Begins |

सिरोही (राजस्थान)। जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबूरोड सदर पुलिस एवं जिला विशेष शाखा ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध बांग्लादेशी महिला नागरिक को डिटेन किया है। पुलिस को तलहटी क्षेत्र के आबू इन होटल के पीछे एक एकांत बने भवन के प्रथम मंजिल पर संदिग्ध महिला के ठहरने की सूचना मिली थी। 

पूछताछ में सामने आई महिला की पहचान, बिना दस्तावेज भारत में रहने का खुलासा

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिला विशेष शाखा द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में महिला की पहचान रिमा पुत्री अब्दुल्ला उर्फ साजन मियां , उम्र 34 वर्ष, जाति मुसलमान निवासी ढाका नारगंज , जिला कालीबाजर (बांग्लादेश) के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि महिला बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में प्रवेश कर यहां रह रही थी।

विदेशी अधिनियम के तहत कार्रवाई, बांग्लादेश प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने महिला को विदेशी अधिनियम के तहत डिटेन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीमा सुरक्षा बल एवं संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से उसके बांग्लादेश प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

आबूरोड में पहले भी पकड़ी गईं बांग्लादेशी महिलाएं, पुलिस ने की अपील

उल्लेखनीय है कि आबूरोड क्षेत्र में इससे पहले भी उमरणी क्षेत्र से दो बांग्लादेशी महिलाओं को डिटेन कर कार्रवाई की जा चुकी है। अब तीसरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध विदेशी नागरिक की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस थाने को दें। 

यह भी पढ़ें:    महासमुंद में 57 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, टाटा हैरियर कार जब्त

Related to this topic: