प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रेन की चपेट में आने बाइक सवार में मौत

बरेली में बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

बरेली के गौंसगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बंद फाटक पार करते समय बाइक सवार सुरजीत (25) दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।

बरेली में बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Biker Dies After Being Hit by Train at Closed Railway Crossing |

बरेली (उत्तर प्रदेश)। फरीदपुर थाना क्षेत्र के गौंसगंज रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बंद रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहा बाइक सवार युवक दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।

बंद फाटक पार करते समय दूसरी ट्रेन ने बाइक सवार को कुचला

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब सात बजे बरेली-प्रयागराज ट्रेन गुजरने के बाद गौंसगंज रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया गया था। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक बंद फाटक के बावजूद रेलवे पटरी पार करने लगा। तभी दूसरी ट्रेन आ गई और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मृतक की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुरजीत (25) निवासी अतरछेड़ी, आंवला के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुटी है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। 

ये भी पढ़ें:  रीवा में 13 वर्षीय बच्चे की हत्या का खुलासा, मामूली विवाद में 14 वर्षीय दोस्त पर हत्या का आरोप

Related to this topic: