प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ग्रामीणों की सूझबूझ से बची 5 साल की बच्ची

नमकीन का लालच देकर 5 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश

बरेली में एक युवक ने खेत में बच्चों के साथ खेल रही बच्ची को नमकीन का लालच देकर बहला फुसला कर उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की।

नमकीन का लालच देकर 5 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश

File Photo |

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिला में शाही थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में किसान अपने माता-पिता के साथ खेत में काम कर रहे थे, जबकि उनकी पांच वर्षीय बेटी पास में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि शनिवार शाम करीब सात बजे रामपुर जिले के थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम चेचा निवासी राजू वहां पहुंचा। बताया जा रहा है कि आरोपी उस समय नशे की हालत में था।

युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने किया पीछा 

आरोप है कि उसने बच्ची को नमकीन दिलाने का लालच देकर अपने झांसे में लिया और फिर उसे अपने साथ ले जाने लगा। इसी दौरान खेत में काम कर रहे लोगों की नजर उस शख्स पर पड़ी। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

इस हरकत के बाद गांव के लोगों में फैली दहशत

पीड़ित पिता ने बताया कि अगर ग्रामीण समय रहते आरोपी को नहीं पकड़ते, तो उनकी बेटी के साथ कोई गंभीर अनहोनी हो सकती थी। घटना के बाद परिवार और गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं, शिकायत के आधार पर शाही थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि छोटे बच्चों को अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। 

ये भी पढ़ें- शिवपुरी में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर बाइक पर चढ़ा, बड़ा हादसा टला
 

Related to this topic: