प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हादसे के बाद तलाशी अभियान हुआ खत्म

बरगी बांध हादसा: 13 शवों की बरामदगी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

जबलपुर ज़िले के बरगी बांध में क्रूज़ बोट हादसे के बाद चल रहा तलाशी अभियान रविवार को दो और शव बरामद होने के साथ ही समाप्त हो गया है।

बरगी बांध हादसा 13 शवों की बरामदगी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त

Bargi Dam Boat Tragedy: Search Ends as Death Toll Rises to 13 |

जबलपुर (मध्य प्रदेश)। जबलपुर ज़िले के बरगी बांध में क्रूज़ बोट हादसे के बाद चल रहा तलाशी अभियान रविवार को समप्त हो गया। जबलपुर ज़िला प्रशासन ने बताया कि आज दो और शव बरामद होने के साथ ही अभियान समाप्त हो गया है। अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

सभी लापता लोगों की हुई पहचान

अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। वहीं, लापता बताए जा रहे सभी 13 लोगों की पहचान कर ली गई है। जबलपुर कलेक्टर के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आज कहा गया कि, "दो और शव मिलने के साथ ही लापता लोगों की तलाश पूरी हो गई है।"

आंधी के चलते पलटी थी क्रूज़ बोट

बता दें कि राज्य पर्यटन विभाग द्वारा संचालित क्रूज़ बोट 30 अप्रैल की शाम तेज आंधी के कारण पलट गई थी। अगले दिन 1 मई को अधिकारियों जानकारी दी कि घटना के बाद 29 लोगों को बचा लिया गया है जबकि अन्य लापता लोगों की तलाशी के लिए एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और सेना के जवानों सहित कई एजेंसियां, जलाशय और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान में शामिल थीं।

बच्चों समेत कई लोगों की दर्दनाक मौत

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को तलाशी और बचाव कर्मियों ने दो बच्चों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान जबलपुर के कोतवाली निवासी कृष्ण सोनी के बेटे विराज सोनी (4) और जबलपुर के वेस्टलैंड खमारिया निवासी कामराज के बेटे तमिल (6) के रूप में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को ₹2 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। मैं इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को PMNRF से ₹2 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को ₹50 हजार दिए जाएंगे।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/iran-war-cripples-pakistans-gasping-economy/182127

अमेरिकी नाकेबंदी को चकमा देकर एशिया पहुंचा ईरानी सुपर टैंकर

Related to this topic: