प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बरूआ बाबा मंदिर चोरी कांड का खुलासा

बरूआ बाबा मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने बरूआ बाबा मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया सामान बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

बरूआ बाबा मंदिर चोरी का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Barua Baba Temple Theft Case |

आजमगढ़: कोतवाली पुलिस ने बरूआ बाबा मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया घंटा व अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक चोरी करने वाला और दूसरा चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार शामिल है।

मंदिर से चुराया ये सामान

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के आगापुर स्थित बरूआ बाबा मंदिर का 20 जुलाई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर पीतल के घड़े, घंटा, साउंड सिस्टम, दानपेटी में रखी नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना के संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0-407/2026 के तहत धारा 305 एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

दो आरोपियों को चोरी किए सामान के साथ किया गिरफ्तार

घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 5 अगस्त की रात करीब 10:40 बजे हाफिजपुर क्षेत्र से दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विजय चौहान पुत्र वासुदेव चौहान, निवासी बलरामपुर, थाना कोतवाली ने मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी किया गया सामान उसने बिलरियागंज निवासी अशोक कुमार पटेल को मात्र 1,500 रुपये में बेच दिया था।

कम कीमत पर बेचता था चोरी का सामान

पूछताछ के दौरान अशोक कुमार पटेल ने भी कम कीमत पर चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, उसने यह भी बताया कि वह पहले भी चोरी का सामान खरीद चुका है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किया गया घंटा और अन्य सामान बरामद कर लिया गया।

कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय भेजा

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बलरामपुर उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में कांस्टेबल सुमित कुमार, नीरज कुमार, अमित कुमार, राहुल पाण्डेय और पंकज शर्मा की टीम शामिल रही। 

ये भी पढ़ें- रायबरेली में गंगा उफान पर, 400 बीघा फसल जलमग्न और दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा
 

Related to this topic: