प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जबलपुर जिला कोर्ट में वर्चस्व की जंग...

जबलपुर जिला कोर्ट में वर्चस्व की जंग, बदमाशों ने फोड़ा पटाखा, 5 गिरफ्तार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में सोमवार को हुई सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए...

जबलपुर जिला कोर्ट में वर्चस्व की जंग बदमाशों ने फोड़ा पटाखा 5 गिरफ्तार

जबलपुर जिला कोर्ट में वर्चस्व की जंग, बदमाशों ने फोड़ा पटाखा, 5 गिरफ्तार |

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला कोर्ट परिसर में सोमवार को हुई सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अपना वर्चस्व दिखाने के लिए बदमाशों के एक गुट ने कोर्ट परिसर के भीतर पटाखा फोड़कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

यह है पूरा मामला

​सोमवार दोपहर जबलपुर जिला कोर्ट के न्यायालय क्रमांक एक के पास प्रथम तल से अचानक एक तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि वहां मौजूद वकीलों, पक्षकारों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच में इसे सुरक्षा में बड़ी चूक माना गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि इस वारदात को कुल सात आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था।

इनकी हुई ​गिरफ्तारी

पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के तीन सदस्य अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

​वर्चस्व दिखाने की कोशिश

​पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बदमाशों की इस गैंग ने केवल अपना खौफ और वर्चस्व कायम करने के लिए इस सुरक्षित स्थान को चुना। कोर्ट जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की हरकत ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कोर्ट ने लिया संज्ञान

इस घटना के बाद हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से जजों व अदालती परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/raisen-farmer-killed-in-wheat-thresher-accident/150416

Related to this topic: