प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं होंगी समाप्त, खाली पदों पर होगी नई भर्ती

पशचिम बंगाल में सेवानिवृत्ति के बाद भी जिन अधिकारियों की सेवा ली जा रही है, अब उनकी सेवा नहीं ली जाएगी और उन्हें हटाया जाएगा ताकि खाली पदों पर नई नियुक्ति की जा सके।

सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाएं होंगी समाप्त खाली पदों पर होगी नई भर्ती

फाइल फोटो |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पशचिम बंगाल में सेवानिवृत्ति के बाद भी जिन अधिकारियों की सेवा ली जा रही है, अब उनकी सेवा  नहीं ली जाएगी और उन्हें हटाया जाएगा ताकि खाली पदों पर नई नियुक्ति की जा सके। विभिन्न पदों पर मनोनीत किए गए पदाधिकारियों को भी हटाया जाएगा। प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस बाबत निर्देश दिए।

केंद्र की योजनाओं को शुरू करने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाल, गृह सचिव संघमित्रा घोष समेत सभी विभाग के सचिवों के साथ बैठक की और कई मत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में चालू नहीं की गई योजनाओं को चालू करने पर जोर दिया और कहा कि केंद्र सरकार से इसके लिए धन का इंतजाम होगा।

कार्य संस्कृति सुधार और फिजूलखर्ची रोकने के निर्देश

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्य संस्कृति में सुधार लाने पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी आदेश या निर्देश जुबानी नहीं होगी। आदेश व निर्देश लिखित होने चाहिए। फिजूल खर्च पर रोक लगानी होगी। सरकारी वाहनों के दुरुपयोग व बढ़े खर्च को नियंत्रित करना होगा। अधिकारियों-कर्मचारियों की उम्र साठ साल होने के बाद उन्हें सेवानिवृत्त किया जाए ताकि नई नियुक्ति की जा सके।

कानून व्यवस्था और हिंसा रोकने पर हुई गोपनीय बैठक

सचिव स्तर के अधिकारियों के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून व्यवस्था और चुनाव के बाद हो रही हिंसा की घटनाओं की रोकथाम बाबत  डीजीपी, सीपी समेत डीआईजी, एसपी स्तर तमाम अधिकारियों की गोपनीय बैठक की। बैठक में मोबाइल फोन ले जाने पर मनाही की गई थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-slams-supreme-court-over-tariff-and-citizenship-rulings/203753

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से नाराज ट्रंप, अपने ही नियुक्त जजों पर उठाए सवाल

Related to this topic: