प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

PM मोदी बोले - तुष्टीकरण के इस खेल में...

तुष्टीकरण के इस खेल में बंगाल की महान पहचान को बदला जा रहा : PM मोदी

पश्चिम बंगाल। पीएम मोदी ने कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के इस खेल में...

तुष्टीकरण के इस खेल में बंगाल की महान पहचान को बदला जा रहा  pm मोदी

तुष्टीकरण के इस खेल में बंगाल की महान पहचान को बदला जा रहा : PM मोदी |

पश्चिम बंगाल। पीएम मोदी ने रविवार को कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण के इस खेल में बंगाल की महान पहचान को बदला जा रहा है. अभी TMC ने अपना घोषणापत्र जारी किया, लेकिन उसका नाम उन्होंने बांग्ला भाषा में नहीं रखा, बल्कि उसे 'इश्तेहार' कहा जा रहा है. न इश्तेहार का इस्तेमाल बंगाल में किसलिए हुआ था?

पीएम मोदी ने कहा कि 1905 में मज़हबी ताकतों ने बंगाल में 'लाल इश्तेहार' जारी किया था. उसके बाद हिंदुओं का नरसंहार किया गया था. TMC हमें उसी की याद दिलाना चाहती है. यह निर्मम सरकार खुलेआम धमकी दे रही है. तुष्टीकरण का ऐसा घिनौना खेल, बंगाल के सम्मान और बंगाल की संस्कृति को मिटाने का ऐसा षड्यंत्र, लेकिन अब बहुत हो गया. अब बंगाल की पहचान बदलने वालों की विदाई बंगाल ने तय कर ली है.

'देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया'

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आएगी तो महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण का रास्ता खोलेगी और ये हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है. देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया. लेकिन ये बहुत आवश्यक है कि देश के लिए होने वाले फैसलों में भी महिलाओं की भूमिका और अधिक बढ़े. इसलिए हमारी सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत रिजर्वेशन देने का कानून बनाया. पश्चिम बंगाल सहित देशभर की बहनों को 2029 के लोकसभा चुनाव से ही इसका फायदा मिले,अब ये सुनिश्चित करने का प्रयास है.

पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर टीएमसी का भय है, और  इसका मुकाबला करने के लिए आपके  पास भाजपा का भरोसा है. एक ओर टीएमसी के कटमनी और करप्शन का भय है, दूसरी ओर विकास को तेज रफ्तार देने वाली भाजपा का भरोसा है. एक ओर घुसपैठ कराकर विदेशियों को यहां बसाने का भय है, दूसरी ओर घुसपैठ रोककर सारे घुसपैठियों को बंगाल से बाहर करने का भाजपा का भरोसा है. एक ओर संदेश खाली जैसी बहनों की चीखें और बेटियों पर होता निर्मम अत्याचार है, दूसरी ओर नारीशक्ति को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की मोदी की गारंटी है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-surge-of-wish-slips-in-temples-before-board-results/154632

Related to this topic: