प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

मेसी के कार्यक्रम में बवाल का मामला

ममता को बदनाम करने की साजिश की आशंका ः टीएमसी

टीएमसी के प्रदेश महासचिव, प्रवक्ता कुणाल घोष ने लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के अभियुक्त मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त और दिल्ली के भाजपा नेताओं के की मिलीभगत से साजिश रचने की आशंका जताई है।

ममता को बदनाम करने की साजिश की आशंका ः टीएमसी

ममता को बदनाम करने की साजिश की आशंका ः टीएमसी

मेसी के कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शतद्रु दत्ता के बीच संबंध का अंदेशा जताया

कोलकाता।
 टीएमसी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने साल्टलेक स्टेडियम में फुटबाल जगत के अव्वल लियोनल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए हंगामे के अभियुक्त मुख्य आयोजक शतद्रु दत्त और दिल्ली के भाजपा नेताओं के बीच संबंध होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बदनाम करने की साजिश की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। शतद्रु दत्त की दिल्ली यात्रा और मुंलाकात करने वाले व्यक्तियों के बारे में गहन जांच होनी चाहिए। 
टीएमससी प्रवक्ता कुणाल घोष ने राज्य के खेल मंत्री अरुप विश्वास और दमकल मंत्री सुजीत बोस का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा नेताओ की और दोनों मंत्रियो के खिलाफ अनर्गल बातें की जा रही हैं और उन पर मेसी को घेर  कर रखने का गलत आरोप लगाया जा रहा है। घोष ने दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करने की भाजपा नेतायों की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि  साल्टलेक स्टेडियम में मेसी के साथ भाजपा विधायक अशोक दिंदा भी मौजूद थे। भाजपा नेता पहले अपनी पार्टी के विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उनका नाम तक नहीं ले रहे हैं।

सवाल उठाया, स्टेडियम में भगवा झंडा लिए कौन थे ...

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने यह सवाल उठाया कि साल्टलेक स्टेडियम में भगवा झंडा लेकर मौजूद होने वाले कौन लोग थे और उनकी क्या भूमिका थी। भाजपा नेता इन सवालों का जबाव क्यों नहीं दे रहे हैं। 
टीएमसी से प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि साल्टलेक स्टेडियम में तोड़फोड़ व आगजनी से सरकारी संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई सरकारी खजाने नहीं बल्कि कार्यक्रम के आयोजकों से वसूलनी चाहिए। कुणाल घोण ने कार्यक्रम के फुटेज का आधार पर मेसी के साथ लोगों की पहचान करने की मांग की।

इसे भी पढ़ेंः

भारत ने तीसरे T20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया

https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-win-third-t20-sa-lost-match/101209

 

Related to this topic: