बांग्ला अभिनेत्री पर्णो मित्रा भाजपा छोड़ कर TMC में शामिल हो गई हैं। TMC मुख्यालय में राज्य की वित्त मंत्री चंदमा भट्टाचार्य और उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी का झंडा थामा।
कोलकाता। पश्चिमं बंगाल की बांग्ला अभिनेत्री पर्णो मित्रा भाजपा को छोड़ कर टीएमसी में शामिल हो गई हैं। टीएमसी के मुख्यालय में राज्य की वित्त मंत्री चंदमा भट्टाचार्य और उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार की मौजूदगी में उन्होंने टीएमसी का झंडा थामा और जय बांग्ला का नारा लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति आस्था जताई और कहा कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हर समय साथ देगी।
पर्णो मित्रा का भाजपा पर लोगों के लिए काम का अवसर नहीं देने का आरोप
बांग्ला अभिनेत्री पर्णो मित्रा छह साल पहले भाजपा में शामिल हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें बारानगर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया था लेकिन वे परास्त हो गई। उनका कहना है कि राजनीति कर आम लोगों का भला करने की उनकी मंशा है। इसी मंशा के कारण वे भाजपा में थी। लेकिन भाजपा में रहते उन्हें लोगों के लिए काम करने का अवसर नहीं दिया गया।
पश्चिम बंगाल को लोगों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर है भरोसा: पर्णो मित्रा
बांग्ला अभिनेत्री पर्णो मित्रा का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के लिए बहुत कुछ रही है। पश्चिम बंगाल को लोगों को उन पर ही भरोसा है। पर्णो मित्रा ने कहा कि उन्हें भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भरोसा है। उन्हें ममता बनर्जी पार्टी और लोगों के लिए काम करने का अवसर देंगी। वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हमेशा साथ देगी।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/talks-between-jamaat-e-islami-and-ncp-on-electoral-alliance-in-bangladesh/102571
बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी और एनसीपी के बीच चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत