बेंगलुरु में 28 मार्च को SRH-RCB के बीच खेले गए IPL मैच के दौरान कोई लोगों के फोन चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर अब तक 75 फोन बरामद किया है।
बेंगलुरु (कर्नाटक)। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच खेला गया था। इस दौरान स्टेडियम में खेल देखने पहुंचे कई दर्शकों के मोबाइल फोन चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस ने 31 मार्च को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया।
चोरी के मोबाइल फोन बरामद, आरोपियों की कोर्ट में पेशी
पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड के करीब 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं, तीन नाबालिग अपराधियों की जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेशी हुई। कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें सरकारी ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। बीते 2 अप्रैल को इस मामले से जुड़े छह अन्य नाबालिग अपराधियों को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया। कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें भी सरकारी ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया।
पूछताछ के बाद बरामद हुए कुल 75 मोबाइल
3 अप्रैल को पुलिस हिरासत में चार अन्य लोगों से और पूछताछ की गई। जांच के दौरान, अलग-अलग ब्रांड के कुल 70 चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए। साथ ही अपराध में इस्तेमाल 5 मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। इस तरह अब तक कुल 75 मोबाइल फोन बरामद किया जा चुका है।
पुलिस ने कम समय में सुलझाया मामला
उसी दिन तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर उन्हें 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। यह कार्यवाही डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, सेंट्रल डिवीजन अक्षय एम. हाके के मार्गदर्शन में, क्यूबन पार्क सब-डिवीजन की असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस डॉ. प्रीयदर्शिनी ईश्वर सानिकप्पा के नेतृत्व में और पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्रप्पा के.एस. के साथ क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन के अन्य अधिकारियों और स्टाफ द्वारा की गई। इन्होंने आरोपियों को कम समय में सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-police-bust-major-drug-racket-45kg-marijuana-seized/154502
पूर्वी दिल्ली में 45 किलो गांजे के साथ ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार