कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र पानीहाटी से पीड़िता “अभया” (छद्म नाम) की मां को उम्मीदवार बनाया है।“अभया” आरजीकर मेडिकल अस्पताल की जूनियर डॉक्टर थी।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने उत्तर चौबीस परगना जिले के तहत विधानसभा क्षेत्र पानीहाटी से पीड़िता “अभया” (छद्म नाम) की मां को उम्मीदवार बनाया है। “अभया” आरजीकर मेडिकल अस्पताल की जूनियर डॉक्टर थी। वे बलात्कार और हत्या की घटना की शिकार हुईं। इस घटना को लेकर राज्यभर में स्वस्फूर्त जनांदोलन हुआ। “अभया” की मां और पिता का मानना है कि घटना के सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वे न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
तीसरी सूची में मिला टिकट
भाजपा की ओर से जारी तीसरी सूची में पानीहाटी से “अभया” की मां को उम्मीदवार बनाया गया है। अदालती आदेश और कानूनी अड़चन के कारण उनके नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। “अभया” की मां और पिता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उन्हें भरोसा है कि उन्हें अब न्याय मिल सकेगा। “अभया” पानीहाटी की बेटी थी। पानीहाटी अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए एकसाथ है।
पार्टी में हुई लंबी चर्चा
भाजपा के प्रदेश नेताओं और केंद्रीय नेताओं के बीच “अभया” की मां को उम्मीदवार बनाने बाबत लगातार और काफी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य, विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय सुकांत मजुमदार “अभया” की मां को उम्मीदवार बनाने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेताओं को सहमत कर लिया।
19 उम्मीदवारों की सूची जारी
भाजपा ने पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इसी लिस्ट में पानीहाटी सीट भी शामिल है।
यह भी पढ़े: नितिन नवीन का ममता बनर्जी पर तीखा वार
https://www.primenewsnetwork.in/state/nitin-naveen-targets-mamata-banerjee/151825