Bihar News : प्रशांत किशोर ने कहा कि मुझे सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के काम पर ध्यान केंद्रित करना है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है.
Bihar News : प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के काम पर ध्यान केंद्रित करना है, इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव को लेकर तैयारियां कर रही हैं.
प्रशांत किशोर ने कहा, मैं चुनाव नहीं लडूंगा. पार्टी ने यह फैसला लिया है कि मेरे पास जो पहले से काम हैं, अगर इसी को मैं पूरी तरह से करूं तो यही बहुत है. अगर मैं चुनाव लड़ने जाऊंगा तो दो-चार दिन का नुकसान होगा, जो अभी काम कर रहा हूं, वो करता रहूंगा.
150 से कम सीटें उनके लिए हार हैं. 150 से कम सीटें, चाहे 120 या 130 ही क्यों न हों, मेरे लिए हार होगी. अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हमें बिहार को बदलने और इसे देश के 10 सबसे उन्नत राज्यों में शुमार कराने का जनादेश मिलेगा. अगर हम अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो इसका मतलब होगा कि लोगों ने हम पर भरोसा नहीं जताया है और हमें अपनी समाज और सड़क की राजनीति जारी रखनी होगी.
100 सबसे भ्रष्ट नेताओं पर...
जन सुराज प्रमुख ने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो एक नया कानून बनाया जाएगा. जिसके तहत 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं पर मुकदमा चलाया जाएगा और उन्हें सज़ा दी जाएगी. यह उन सभी नेताओं और अफसरों के लिए चेतावनी है, जो दुआ कर रहे हैं कि जन सुराज सत्ता में न आए, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर जन सुराज सरकार बनी तो उनके बुरे दिन शुरू हो जाएंगे.
प्रशांत किशोर ने कहा कि जेडीयू के लिए क्या होने वाला है, यह जानने के लिए आपको चुनाव विश्लेषक होने की जरूरत नहीं है. पिछले विधानसभा चुनावों में चिराग पासवान ने चुनाव की घोषणा से कुछ दिन पहले ही बगावत कर दी थी और कुमार की पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ उम्मीदवार खड़े कर दिए थे. इससे पार्टी की सीटों की संख्या घटकर 43 रह गई थी.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/jdu-announced-the-list-of-57-candidates-know-who-got-the-ticket/94095