प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, बने राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त

1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने अपने पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति बने राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने लिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति |

पटना (बिहार)। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने दिसंबर में सेवानिवृत्त होने से पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है और उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है। राज्य के गृह विभाग की ओर से शनिवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी कुमार ने हाल में स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी लेने के बाद 25 सितंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था, जिसे सरकार ने “तत्काल प्रभाव से” मंजूर कर लिया है।

कार्यभार संभालने की तारीख से मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त

अधिसूचना में कहा गया है कि कुमार को “आवेदक की ओर से तीन महीने का नोटिस देने संबंधी नियमों में छूट देते हुए” स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक अन्य अधिसूचना के अनुसार, कुमार को “कार्यभार संभालने की तारीख से” मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया है। 

(इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ेंः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में बहुपक्षवाद में सुधार और वैश्विक शांति पर दिया जोर

Related to this topic: