प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार: एनएच-31 पर ट्रक पलटा, चालक की मौत

बिहार में NH-31 पर भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से ट्रक की टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 फोरलेन स्थित हरपुर चौक के समीप टायर ब्लास्ट होने से एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया।

बिहार में nh-31 पर भीषण सड़क हादसा टायर फटने से ट्रक की टक्कर चालक की दर्दनाक मौत

Bihar: Truck overturns on NH-31, driver dies |

बेगूसराय {बिहार}: बेगूसराय जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 फोरलेन स्थित हरपुर चौक के समीप टायर ब्लास्ट होने से एक बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक की केबिन में दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के सिंधों गांव निवासी सिकंदर महतो के 40 वर्षीय पुत्र दीनानाथ महतो के रूप में हुई है।

टायर फटने से बेकाबू हुआ ट्रक

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दीनानाथ भोजपुर (आरा) से बालू लोड कर पूर्णिया जा रहे थे। हरपुर चौक के पास अचानक ट्रक का आगे का दाहिना टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे वाहन बेकाबू होकर आगे चल रही गाड़ी में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया।

25 मिनट की मशक्कत के बाद चालक को निकाला

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 25 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हाल ही में दुबई से लौटकर शुरू की थी ड्राइविंग

वहीं, इस संबंध में पूछने पर ट्रक मालिक ने बताया है कि उक्त ट्रक के चालक दीनानाथ महतो एक अनुभवी चालक थे और हाल ही में दुबई से लौटकर दोबारा ड्राइविंग शुरू की थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: जौनपुर में जर्जर राजभवन का हिस्सा भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा

Related to this topic: