प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिजनौर में बारूद के ढेर में ब्लास्ट

बिजनौर: सील आतिशबाजी फैक्ट्री के पास पड़े बारूद के ढेर में हुआ तेज धमाका, दो सगे भाई बुरी तरह झुलसे

बिजनौर जिले में एक बंद पड़ी आतिशबाजी फैक्ट्री के पास बारूद के ढेर में हुए भीषण धमाके की चपेट में आने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए।

बिजनौर सील आतिशबाजी फैक्ट्री के पास पड़े बारूद के ढेर में हुआ तेज धमाका दो सगे भाई बुरी तरह झुलसे

Two Brothers Seriously Injured in Massive Blast Near Sealed Firecracker Factory |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर जनपद के थाना शेरकोट के गाँव वाजिदपुर में स्थित दिया फायर वर्क्स आतिशबाजी की फैक्ट्री जहाँ पर बीते शाम दो सगे भाई रोहन व रोहित जंगल से पशुओ के लिए चारा लेकर घर की और आ रहे थे। इसी बीच फैक्ट्री के कुछ दूरी पर सड़क किनारे बंद पड़े बट्टे के पास आतिश बाजी का मिक्स मैटेरियल का ढेर पड़ा था। अचानक बारूद में तेज़ धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। इसी बीच दोनों सगे भाई बारूद की जद में आ गए।

आग से दोनों बालक बुरी तरह झुलसे

ब्लास्ट के बाद बारूद में लगी आग से दोनों बालक बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों भाइयों की हालत नाजुक देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। इधर हादसे के बाद पीड़ित माँ और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी का कहना है, कि अभी हाल ही में पटाखा फेक्ट्री को सील किया गया था, जिसमे फैक्ट्री की छमता से अधिक बारूद मिला था। 

विस्फोट की आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी

हो सकता है, संभवत फैक्ट्री मालिक ने डर की वजह से आतिश बाजी का मेटीरियल बंद पड़े भट्टे में सड़क किनारे फेंक दिया, जिसमें विस्फोट के साथ आग लग गई। जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। जांच कर फैक्ट्री पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। विस्फोट इतना भयंकर था जिसकी आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई दी।

यह भी पढ़ेंः नंदगंज पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Related to this topic: