नौकरी के लिए घर से निकले बिजनौर के 25 वर्षीय युवक तनुज कुमार का शव कोटद्वार सिद्धबली के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
Bijnor Youth Found Dead Hanging From Tree In Kotdwar Jungle Days After Going Missing |
बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जिले में घर से नौकरी करने के लिए निकले युवक का जंगल में पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है। घटना से गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दरअसल, बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम भवनपुर कला निवासी युवक तनुज कुमार 25 वर्षीय 29 अगस्त 2026 सुबह घर से हरिद्वार देहरादून में नौकरी करने की बात कह कर निकाला था।
गुमशुदगी के बाद से तलाश में जुटे थे परिजन, नहीं मिला था कोई सुराग
इसके बाद युवक काफी दिनों तक घर नहीं लौटा। युवक के घर वापसी ना होने पर परिजनों को युवक की चिंता होने लगी। परिजनों के मुताबिक, युवक अनुज कुमार की परिजनों ने इधर-उधर काफी तलाश की और रिश्तेदारों में भी जानकारी ली लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने थाने में भी दर्ज कराई थी और लगातार परिजन युवक की इधर-उधर तलाश कर रहे थे।
कोटद्वार सिद्धबली के पास मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
परिजनों को युवक का शव कोटद्वार सिद्धबली के पास मटका मिलने की सूचना मिली। सूचना के बाद परिजन कोटद्वार सिद्धबली के लिए रवाना हो गए। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई और परिजनों में कोहराम मच गया। शायद युवक के पिता और परिजनों ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस तरह से उनका बेटा बाहर नौकरी करने के लिए गया है, उसका शव पेड़ पर लटका मिलेगा।
हत्या की आशंका जता रहे परिजन, पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी कोतवाली देहात ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया गया है और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।
यह भी पढ़ें: मैहर में तालाब में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, जान बचाने के लिए खुद गहरे पानी में उतरे चौकी प्रभारी