प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क पर बैठे जानवर से टकराई बाइक

नरसिंहपुर में सड़क पर बैठे जानवर से टकराई बाइक, महिला की मौत और बेटा गंभीर घायल

नरसिंहपुर में सड़क पर बैठी गाय से बाइक टकराने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

नरसिंहपुर में सड़क पर बैठे जानवर से टकराई बाइक महिला की मौत और बेटा गंभीर घायल

Bike Hits Cow in Narsinghpur, Woman Dies and Son Injured |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। नरसिंहपुर में सड़क पर बैठे हुए एक जानवर से बाइक टकरा जाने की वजह से बाइक सवार एक महिला की मौत हो जाने व युवक के घायल हो जाने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस द्वारा मृतक महिला का पंचनामा कर कार्यवाही की जा रही है तो वही बाइक सवार युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।

मां-बेटे गंभीर रूप से घायल

जानकारी अनुसार बताया गया है कि स्टेशनगंज थाना अंतर्गत रोसरा निवासी प्रीति सैनी अपने बेटे ऋषिकेश सैनी के साथ बाइक से बाजार जा रही थी इसी दौरान टोयटा शोरूम के पास बीच रोड़ पर बाइक गाय से टकरा गई और बाइक चालक और सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। 

जिला अस्पताल में महिला मृत घोषित

जिन्हें स्थानीय लोगो कि मदद से एम्बुलेंस वाहन की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया आज जहां पर डॉक्टर ने महिला प्रीति को मृत घोषित कर दिया वही बेटे ऋषिकेश का उपचार जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा किया जा रहा हैं। 

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

वही इस घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मृतक महिला के शव का परिजनों की मौजूदगी में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। वहीं इस दुर्घटना में घायल युवक का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है और पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद में छत से गिरकर 50 वर्षीय शिक्षक की मौत, बारिश के पानी से फिसला पैर

Related to this topic: