दमोह। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के पास दमोह-कटनी...
दमोह। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव के पास दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर रविवार रात एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली में रखा लोहे का सरिया युवक के पेट में घुस गया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं।
अनाज बेचकर लौट रहा था युवक
जानकारी के अनुसार, घायल युवक अनाज बेचकर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
गमछा बांघकर अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक की जान बचाने की कोशिश की। उन्होंने गमछा और बैग की मदद से उसके पेट को बांधा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रॉली सड़क पर किस स्थिति में खड़ी थी और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-political-shake-up-sbsp-split-leaders-join-vip/182360