प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सतना में दर्दनाक हादसा

ट्रैक्टर से बंधे तार की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत

जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। कोठी रोड पर बाइक सवार युवक की गर्दन ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन के बीच बंधे तार में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर से बंधे तार की चपेट में आया बाइक सवार मौके पर मौत

Biker killed after neck caught in wire between tractor and mixer |

सतना। जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। कोठी रोड पर बाइक सवार युवक की गर्दन ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन के बीच बंधे तार में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार उसके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए।

तार से कट गई बाइक सवार की गरदन

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार का एक कर्मचारी ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन खींचकर ले जा रहा था। ट्रैक्टर और मशीन के बीच एक तार बंधा हुआ था, जो सड़क पर बेहद खतरनाक स्थिति में लटक रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक उस तार की चपेट में आ गई। तार सीधे बाइक सवार युवक की गर्दन में फंस गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कब्रिस्तान के पास हादसा

हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे घटिया टोला कब्रिस्तान के पास हुआ। मृतक अपने रिश्तेदारों के साथ बहन की ससुराल जा रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल रिश्तेदारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामले की जांच शुरू

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार की भूमिका की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/madhya-pradesh-gymnast-uzair-ali-dies-amid-coaching-negligence/131748

मध्य प्रदेश के गोल्डन बॉय उजैर अली की मौत, राष्ट्रीय टूर्नामेंट में कोचिंग लापरवाही पर सवाल

Related to this topic: