कोलकाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में जिस तरह से पंचायत चुनाव कराती रही हैं, वह चाहती है कि उसी तरह विधानसभा चुनाव हो।
कोलकाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में जिस तरह से पंचायत चुनाव कराती रही हैं, वह चाहती है कि उसी तरह विधानसभा चुनाव हो। लेकिन चुनाव आयोग ऐसा नहीं होने देगा।
एसआईआर में देरी का आरोप
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने मकसद में कुछ हद तक कामयाब हुई हैं। उनके कारण एसआईआर समय पर पूरा नहीं हो सका।
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का दावा
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समर्थक सरकारी अधिकारियों और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने ऐसी गड़बड़ियां कीं, जिससे बड़ी संख्या में वोटरों का नाम सूची में आने से वंचित रह गया।
प्रतिष्ठित लोगों के नाम में भी त्रुटि
शमिक भट्टाचार्य ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी के समर्थक अधिकारियों और बीएलओ ने जाने-माने प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम में भी गड़बड़ी की।
चुनाव आयोग पर भ्रम फैलाने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के बारे में झूठ और भ्रम फैलाने का काम किया है।
यह भी पढ़े: आम थाली महंगी, महंगाई 3.4% पहुंची
https://www.primenewsnetwork.in/india/common-plate-costlier-inflation-hits-34/157257