प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दतिया में मंदिर से लौट रहे थे भाजपा पार्षद...

दतिया में मंदिर से लौट रहे थे भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा, गोली मारकर की हत्या

दतिया। शहर के वार्ड नंबर 1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी...

दतिया में मंदिर से लौट रहे थे भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा गोली मारकर की हत्या

दतिया में मंदिर से लौट रहे थे भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा, गोली मारकर की हत्या |

दतिया। शहर के वार्ड नंबर 1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात सेवढ़ा चुंगी चौराहे पर सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच हुई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। 

नकाबपोशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कल्लू कुशवाहा मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे और चौराहे पर रुके थे। इसी दौरान नकाबपोश हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब दो राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली सीधे पार्षद को लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तुरंत फरार हो गए।

मौके पर मौत, आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

गोली लगने के बाद पार्षद का शव करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया। बताया जा रहा है कि मृतक कल्लू कुशवाहा खुद एक हत्या के मामले में दोषी थे और उन्हें आजीवन कारावास की सजा मिली थी। वे करीब 4 महीने पहले ही हाई कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

मौके पर पहुंची ​पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस फिलहाल इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

​पुलिस को है पुरानी रंजिश की आशंका

​पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश  की प्रबल आशंका जताई जा रही है। कल्लू कुशवाहा का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: