प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

25 शादियों के आरोपी पर फूटा विधायक का दर्द

25 शादियों के आरोपी समधी पर फूटा बीजेपी विधायक का दर्द, बेटी संग रोते हुए बोले- 'मेरे साथ भी हुआ धोखा'

सीतापुर से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी की गिरफ्तारी के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी।

25 शादियों के आरोपी समधी पर फूटा बीजेपी विधायक का दर्द बेटी संग रोते हुए बोले- मेरे साथ भी हुआ धोखा

BJP MLA Breaks Down Over 25-Marriage Fraud |

सीतापुर : सीतापुर से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुज त्रिवेदी की गिरफ्तारी के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपनी बेटी प्रज्ञा के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके परिवार के साथ भी धोखा हुआ है।

'मेरी बेटी की शादी 2024 में हुई थी'

विधायक ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने अपनी बेटी प्रज्ञा की शादी अनुज त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से कराई थी। उन्होंने कहा कि शादी कराने वालों ने इस परिवार को अच्छा बताया था, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि मामला ऐसा निकलेगा।

'बेटी को डॉक्टर बनाया, सच छिपाया गया'

ज्ञान तिवारी ने कहा, "मैंने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया। शादी के समय बताया गया था कि लड़का रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा है। अगर हमें सच्चाई पता होती तो यह रिश्ता कभी नहीं करते।" उन्होंने कहा कि वह भी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

बेटी के साथ भावुक हुए विधायक

वीडियो के दौरान विधायक ज्ञान तिवारी और उनकी बेटी प्रज्ञा भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को भी इस पूरे मामले में मानसिक और सामाजिक पीड़ा झेलनी पड़ी है।

25 शादियों और करोड़ों की ठगी का आरोप

गौरतलब है कि विधायक के समधी अनुज त्रिवेदी को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। उस पर 25 शादियां कर महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, वह विज्ञापनों के जरिए महिलाओं को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था और उनसे बड़ी रकम ठगने के बाद फरार हो जाता था।

यह भी पढ़े: गाजियाबाद के वैशाली स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप

Related to this topic: