प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

संसद में नारी शक्ति बिल पर भाजपा का प्रदर्शन

संसद में नारी शक्ति बंदन बिल गिरा, मप्र में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

भोपाल। संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (संशोधन विधेयक) के गिर जाने के बाद, सोमवार को भोपाल में भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी द्वारा 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली।

संसद में नारी शक्ति बंदन बिल गिरा मप्र में भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन

Madhya Pradesh News |

भोपाल। संसद में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' (संशोधन विधेयक) के गिर जाने के बाद, सोमवार को भोपाल में भाजपा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी द्वारा 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' निकाली। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत बड़ी संख्या में मंत्री, सांसद और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे।

​बहनों का अधिकार छीनने का काम किया 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बहनों का अधिकार छीनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सदन में विधेयक को गिराया गया, उससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाओं को उनके अधिकार मिलें। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक विरोध जारी रखेगी।

​महिलाओं का हक तोड़ने का अधिकार किसने दिया

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि महिलाएं कांग्रेस नेताओं से पूछें कि उन्हें अपमानित करने का अधिकार किसने दिया है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे कांग्रेसियों के घर जाकर पूछें, "जो बहन आपके घर की शोभा बढ़ाती है और जिस मां ने आपको जन्म दिया, उनके सपने तोड़ने का हक किसने दिया?"

​प्रियंका गांधी ने महिलाओं के अधिकार को फांसी देने का काम किया

समाचार में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के स्लोगन 'नारी हूं, लड़ सकती हूं' पर तंज कसा गया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को 'फांसी देने' का काम किया है। इस प्रदर्शन में 5 महिला मंत्री और 5 महिला सांसद भी शामिल थीं।

​कांग्रेस ने किया पलटवार

कांग्रेस ने भाजपा के इस प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए इसे केवल राजनीतिक स्टंट बताया। कांग्रेस के अनुसार, यह प्रदर्शन उत्तर-दक्षिण के बीच बंटवारा करने और 2029 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने का एक जरिया है।

यह भी पढ़े: महिलाओं के सामने गाली पर युवक की हत्या

https://www.primenewsnetwork.in/state/youth-killed-for-objecting-to-abuse-in-front-of-women/176068

Related to this topic: