भाजपा के केंद्रीय और पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चयन की कवायद तेज कर दी है।
कोलकाता। भाजपा के केंद्रीय और पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चयन की कवायद तेज कर दी है। इस बाबत दिल्ली में पार्टी की हुई बैठक में विधानसभा की 100 सीटों के उम्मीदवारों के बारे में चर्चा हुई और उम्मीदवारों की सूची बनी। इस सूची के बारे में वृस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में केंद्रीय कमिटी की बैठक में अंतिम निर्णय किया जाएगा।
नड्डा के आवास पर जुटे बंगाल और केंद्रीय नेता
भजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम बंगाल से प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार समेत कई नेता शामिल हुए। पश्चिम बंगाल की विधाननसभा सभा की 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों के बारे में चर्चा हुई। उम्मीदवारों का चयन किया गया और उनकी सूची बनी। लेकिन कौन उम्मीदवार होगा और कौन नहीं, अंतिम निर्णय वृहस्पतिवार को केंद्रीय कमिटी की बैठक मे अंतिम निर्णय किया जाएगा।
बाकी सीटों पर बाद में होगा फैसला
सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल की बाकी सीटों के लिए उम्मीदवारों के बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा। उम्मदीवारों को चयन करते वक्त उन्हीं आधारों पर गौर किया जा रहा है जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल दिसंबर के अंतिम तीन दिन कोलककाता के दौरे पर पार्टी के शीर्ष नेताओं, पदाधिकारियों, केद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और कोलकाता के कार्यकर्तायों की बैठक में रणनीति का जिक्र करते हुए उम्मीदवार के लिए आधार होने का संकेत दिया था।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/opposition-motion-to-remove-om-birla-rejected-in-lok-sabha/148628
हंगामे के बीच ओम बिरला को हटाने का विपक्ष का प्रस्ताव ध्वनि मत से खारिज