प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मालदा की घटना के लिए टीएमसी को कोसा...

मालदा की घटना के लिए टीएमसी को कोसा, PM मोदी बोले - TMC लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के रासमेवा मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली में कहा कि...

मालदा की घटना के लिए टीएमसी को कोसा pm मोदी बोले - tmc लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है

मालदा की घटना के लिए टीएमसी को कोसा, PM मोदी बोले - TMC लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है |

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के रासमेवा मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली में कहा कि टीएमसी की निर्मम सरकार बंगाल की पवन माटी को हर लोकतंत्र को लहूलुहान कर रही है। उन्होंने मालदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह केवल टीएमसी की उदंडता ही नहीं थी, निर्मम सरकार प्रायोजित महाजंगल है। टीएमसी पर जब न्याय का शिकंजा कसता है तब वह संविधान का गला घोटने लगती है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी के पापों का घड़ा भर चुका है और अब इसे हटाने की जरूरत है। टीएमसी के सिंडीकेट राज में कट, कमिशन और भ्रष्टाचार है। टीएमसी के ढुलमुल शासन में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देकर बसाया जा रहा है। सीमा के जिरों में डेमोग्राफी बदल गई है। सुरक्षा के लिए खतरा बढ़ गया है। केंद्र सरकार उन्हें बाहर करके ही रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद टीएमसी के पापों का पूरा पूरा और चुन चुन कर हिसाब लिया जाएगा। कोई भी बड़ा से बड़ा गुंडा क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा, यह मोदी का वादा है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी संविधानिक संस्थाओं को नहीं मानती। न्याय प्रक्रिया और कानून को नहीं मानती। हालात यह कि सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा है। उन्होने संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार की घटना का जिक्र किया और कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही महिलाओं के लिए सुरक्षा, उनके अधिकार और सम्मान की रक्षा करती है। केंद्र की सरकार ने पहले पहल महिला सशक्तिकरण का रास्ता खोला है।

लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए कानून ला रही है। वह 2029 से लागू हो जाएगा। इसके लिए 16-17 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। वह इस कानून के लिए भी पर्टियों का समर्थन चाहती है। टीएमसी भीइस कानून समर्थन करें। 
प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा कि पहले बंगाल की स्थिति बेंहतर थी। यहां को लोगों की आमदनी सबसे ज्यादा होती थी। दूसरे राज्यों के लोगों की आमदनी कम थी। दूसरे राज्यों से लोग रोजगार के लिए यहां आते थे।

अब टीएमसी सिंडीकेट ने इस राज्य को पलायन का केंद्र बना दिया है। युद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट (कन्युनिस्ट) और अब टीएमसी इस राज्य को बर्बाद कर रही है। उत्तर बंगाल को ज्यादा बर्बाद कर रही है। टीएमसी ने सबसे ज्यादा उत्तर बंगाल को बर्बाद किया है। 

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने उत्तर बंगाल के विकास की केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं, खास कर कूचबिहार और आसपास के जिलों का जिक्र किया और कहा कि टीएमसी सरकार के असहयोग के कारण पूरी नहीं हो पा रही है। उन्होंने किसानों, खास कर आलू किसानों और चाय बागानों के मजदूरों की समस्याओं का जिक्र किया और उसके लिए टीएमसी की सरकार को पूरा जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य विकास कर रहे हैं और यग राज्य पिछड़ रहा है। भाजपा की सरकार ही इस राज्य का कायागकल्प कर सकेगी।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-surge-of-wish-slips-in-temples-before-board-results/154632

Related to this topic: