प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बोट क्लब पर नमक-चटोरे सांभर की हलचल

नमक की चाह और 'चटोरे' बने सांभर, बोट क्लब पर बढ़ी हलचल

भोपाल। राजधानी के मशहूर बोट क्लब इन दिनों एक अनोखी और चिंताजनक घटना देखने को मिल रहा है।

नमक की चाह और चटोरे बने सांभर बोट क्लब पर बढ़ी हलचल

Fast food dangers for wildlife |

भोपाल। राजधानी के मशहूर बोट क्लब इन दिनों एक अनोखी और चिंताजनक घटना देखने को मिल रहा है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों से निकलकर सांभर हिरण अब नमक और नमकीन स्वाद की तलाश में इंसानी बस्तियों और फास्ट फूड की दुकानों तक पहुँच रहे हैं।

​नमक आकर्षित करता है

​वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, हिरण प्रजाति के जानवरों को नमक (Salt) बहुत आकर्षित करता है। प्राकृतिक रूप से वे इसके लिए खारी मिट्टी तलाशते हैं, लेकिन बोट क्लब पर फैली चाट-पकौड़ी और फास्ट फूड की झूठन उन्हें अपनी ओर खींच रही है।

​कुत्तों के साथ चखते हैं, पर संक्रमण फैलने का डर

दुकानों के बाहर फेंके गए मैगी, चिप्स और नमकीन के कचरे को ये जानवर कुत्तों के साथ चाटते देखे गए हैं। यह 'चटोरापन' उनके स्वास्थ्य के लिए बेहद घातक हो सकता है और उनमें संक्रमण फैला सकता है। तालाब का जलस्तर कम होने और वन विहार की सुरक्षा जाली कई जगहों से क्षतिग्रस्त होने के कारण ये वन्यजीव आसानी से बाहर निकलकर मानव संग्रहालय और श्यामला हिल्स जैसे इलाकों में पहुँच रहे हैं।

​नियम के खिलाफ है यहां फास्ट फूड

पर्यावरण कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेशनल पार्क के 100 मीटर के दायरे में फास्ट फूड की दुकानों का होना नियमों के खिलाफ है। वन विभाग अब इन सांभरों को वापस जंगल में भेजने और सुरक्षा घेरे को दुरुस्त करने की तैयारी कर रहा है। शनिवार और सोमवार को विंड एंड वेव्स रेस्टोरेंट के पास तीन मादा सांभर कचरे में मुँह मारते देखी गईं

यह भी पढ़े: पीएम मोदी की मिमिक्री पर शिक्षक साकेत निलंबित

https://www.primenewsnetwork.in/state/teacher-saket-purohit-suspended-for-pm-modi-mimicry/149336

Related to this topic: