प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

प्रेम प्रसंग से जुड़ी घटना की आशंका

इटावा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक-युवती के शव मिले, जांच में जुटी पुलिस

इटावा के सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास युवक और युवती के शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

इटावा में रेलवे ट्रैक किनारे युवक-युवती के शव मिले जांच में जुटी पुलिस

Bodies of Young Man and Woman Found Near Railway Track in Etawah, Probe Underway |

इटावा,(उत्तर प्रदेश)। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के सराय भूपत रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रथम दृष्टया में मामला लग रहा प्रेम प्रसंग का

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस का अनुमान है कि दोनों ने चलती ट्रेन से छलांग लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल मृतक युवक और युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है तथा स्थानीय लोगों से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सभी पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना देकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः CJP का दावा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन

Related to this topic: