प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाग में मिला किशोरी का संदिग्ध हालात में शव

गोंडा के बाग में मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का शव बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित कर जांच शुरू कर दी है।

गोंडा के बाग में मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव जांच में जुटी पुलिस

Body of 17-year-old girl found in Gonda orchard, police investigating |

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को 17 वर्षीय किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम में पारदर्शिता के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी 

पुलिस के अनुसार, किशोरी के गले पर फंदे जैसे निशान मिले हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित करने के साथ पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का चलेगा पता

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः    राजनांदगांव मेंं नाबालिग साली के साथ उसके ही घर में किया दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार

Related to this topic: