प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में नहर से शव बरामद

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर नहर से बोरी में बंधा अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी

बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर नहर में एक बोरी में बंधा अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहराइच के मटेरा थाना क्षेत्र में शंकरपुर नहर से बोरी में बंधा अज्ञात युवक का शव बरामद इलाके में फैली सनसनी

नहर से मिली लाश |

बहराइच (उत्तर प्रदेश)। जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में रविवार को शंकरपुर नहर में बोरी में बंधा एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव बोरी में बंधा मिलने से घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार को ग्रामीणों ने शंकरपुर नहर में एक बोरी में बंधा शव देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। 

स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकला

सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, नानपारा क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नहर तक कैसे पहुंचा, इन सवालों का जवाब अभी नहीं मिल सका है। बोरी में बंधा शव मिलने के कारण मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मृतक की पहचान कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस

नानपारा क्षेत्राधिकारी चित्रांशु गौतम के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ेंः मैहर में शारदीय नवरात्रि मेले का भक्तिमय आरंभ: त्रिकूट पर्वत पर मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Related to this topic: