प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में सवाल पूछने पर जीजा ने की पिटाई

बहराइच में बहन की संदिग्ध मौत पर सवाल पूछना पड़ा भारी, साले की जीजा ने कर दी पिटाई, जीजा समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जरवल रोड थाना क्षेत्र के अहाता इलाके में महिला की संदिग्ध मौत के बाद शवयात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। बहन की मौत की वजह को लेकर सवाल उठाना उसके भाई को भारी पड़ गया।

बहराइच में बहन की संदिग्ध मौत पर सवाल पूछना पड़ा भारी साले की जीजा ने कर दी पिटाई जीजा समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Brother-in-Law Beaten Over Sister Death Query in Bahraich |

बहराइच {उत्तर प्रदेश}: जरवल रोड थाना क्षेत्र के अहाता इलाके में महिला की संदिग्ध मौत के बाद शवयात्रा के दौरान जमकर बवाल हो गया। बहन की मौत की वजह को लेकर सवाल उठाना उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि जीजा और उसके साथियों ने साले की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, शव ले जा रहे वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जीजा समेत सात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मामला जरवल रोड के अहाता इलाके का है। यहां सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला की मौत को लेकर ससुराल और मायके पक्ष के बीच अलग-अलग दावे सामने आए। ससुराल पक्ष ने मौत का कारण करंट लगना बताया, जबकि मायके वालों ने महिला के मुंह से झाग निकलने का हवाला देते हुए जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई।

शवयात्रा में भाई ने पूछा मौत का कारण

महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मृतका के भाई अशोक गौतम ने अपने जीजा राजेश गौतम से बहन की मौत की वजह को लेकर सवाल कर दिया। आरोप है कि सवाल पूछे जाने से नाराज राजेश और उसके साथियों ने अशोक के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते शवयात्रा के दौरान विवाद बढ़ गया और अशोक की जमकर पिटाई कर दी गई।

शव वाहन में भी तोड़फोड़ का आरोप

आरोप यह भी है कि हमलावरों ने शव ले जा रहे वाहन में तोड़फोड़ की। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी जीजा राजेश गौतम समेत सात लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ईरान ने NPT पर हस्ताक्षर किए, भारत ने नहीं...स्थिति बिल्कुल अलग है': जयशंकर

Related to this topic: