राजनांदगांव के छुरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार किया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोपी ने जीजा साली के पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया। दरअसल पूरा मामला छुरिया थाना क्षेत्र का है। बीते 1 जुलाई को पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दामाद तुषार त्यागी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके ही घर में दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है ।
पीड़िता के साथ एक महीने तक किया दुष्कर्म
आरोपी द्वारा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं इस घटना के बाद आरोपी जीजा नाबालिग पीड़िता को घर में किसी को बिना बताए ही अपने साथ दिल्ली बस से ले गया और लगभग एक महीने तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो किया वायरल
शिकायत के अनुसार आरोपी जीजा यही नहीं थमा और पीड़िता का अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की , जिस दौरान आरोपी ने अपनी छोटी साली के साथ घटना कारित करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में हाईटेंशन टावर निर्माण विवाद के बीच जमीन मालिक की मौत, पुलिस जांच में जुटी