प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मंदसौर में विवाद में नृशंस चाकूबाजी मौत

मंदसौर में नृशंस हत्या, आपसी विवाद में चाकूबाजी से निकली पेट की आंत

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। इममें आपसी रंजिश में एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मंदसौर में नृशंस हत्या आपसी विवाद में चाकूबाजी से निकली पेट की आंत

Crime Alert |

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। इममें आपसी रंजिश में एक 19 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह हमला इतना घातक था कि युवक के पेट की आंतें तक बाहर आ गई थीं। ​यह घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे शहर के व्यस्त गांधी चौराहा क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान अरुण (19), पिता नानावटी बरगुण्डा, निवासी नरसिंहपुरा के रूप में हुई है।

दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के अनुसार, ​आरोपियों ने पीड़ित अरुण को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ​उन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए गए। ​गंभीर रूप से घायल अरुण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

​दोनों के बीच चल रहा था विवाद

​पुलिस की प्रारंभिक जांच में दो युवकों के नाम सामने आए हैं। जिसमें आरोपी ​युवराज माली और रोहित भाटी बताया जा रहा है। ​बताया जा रहा है कि अरुण और आरोपियों के बीच पिछले एक महीने से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने रविवार रात योजनाबद्ध तरीके से उन पर हमला किया।

​पुलिस ने दर्ज किया आरोपियों के खिलाफ मामला

​घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश तेज कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस प्रकार की हिंसा समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है। प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़े: Donald Trump की धमकी से तेल 111 डॉलर पार

https://www.primenewsnetwork.in/world/donald-trump-threat-pushes-oil-past-111/155154

Related to this topic: