प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

यूपी के बौद्ध सर्किट वैश्विक स्तर पर बने...

यूपी के बौद्ध सर्किट वैश्विक स्तर पर बने पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बुद्ध भगवान से जुड़े धर्मस्थलों को नया स्वरूप प्रदान किये जाने से बौद्ध सर्किट का भ्रमण करने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में हाल के महीनों में काफी इजाफा हुआ है।

यूपी के बौद्ध सर्किट वैश्विक स्तर पर बने पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र

Buddhist circuit of UP has become a global tourist attraction |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बुद्ध भगवान से जुड़े धर्मस्थलों को नया स्वरूप प्रदान किये जाने से बौद्ध सर्किट का भ्रमण करने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में हाल के महीनों में काफी इजाफा हुआ है। यूपी में बौद्ध सर्किट के कुशीनगर, सारनाथ और श्रावस्ती शामिल हैं। इस साल जनवरी से सितंबर के बीच बौद्ध सर्किट में देश-विदेश से 61 लाख से अधिक पर्यटक भ्रमण के लिए आए।

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कौशाम्बी, कपिलवस्तु और संकिसा जैसे प्रमुख बौद्ध स्थलों पर देश-विदेश के 6115850 पर्यटकों का आना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का प्रमाण भी है। इनमें 271259 विदेशी पर्यटक हैं।

सितंबर में आए 2884 विदेशी सहित कुल 2319237 पर्यटक

पर्यटन मंत्री ने अनुमान जताया कि साल के अंत तक इन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की संख्या 64 लाख के पार हो जाएगी। विदेशी पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कौशाम्बी में भगवान बुद्ध ने अपना छठा और नौवां वर्षावास व्यतीत किया था। सितंबर तक यहां कुल 2319237 पर्यटक आए। इनमें 2884 विदेशी थे।

उन्होंने बताया कि कपिलवस्तु में 51795 पर्यटक आए। इनमें 15423 विदेशी सैलानी थे। कुशीनगर में सर्वाधिक 1860507 पर्यटक पहुंचे। इनमें 188131 विदेशी पर्यटक थे। सारनाथ में भ्रमण के लिए पहुंचे कुल 1775489 पर्यटकों में 64821 विदेशी थे। ऐसे ही श्रावस्ती में 79245 तथा संकिसा में 29577 पर्यटक पहुंचे।

भगवान बुद्ध से जुड़े प्रदेश के प्रमुख स्थल पूरी दुनिया के बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था व आकर्षण का केंद्र बने हैं। विभाग के अनुसार 2023 में इन स्थलों पर कुल 4704317 पर्यटक आए। इनमें 254688 विदेशी थे। वर्ष 2024 में आंकड़ा 6147826 तक पहुंच गया। इनमें 353461 विदेशी पर्यटक थे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/humayun-kabir-questions-the-cm-over-construction-of-temple-using-government-fund/102952

हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री से किया सवाल: सरकारी रुपए पर मंदिर का निर्माण क्यों

Related to this topic: