भोपाल। शहर में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के दावों और जमीन पर उनकी असलियत के बीच का अंतर जानना काफी आसान हो जाएगा।
भोपाल। शहर में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के दावों और जमीन पर उनकी असलियत के बीच का अंतर जानना काफी आसान हो जाएगा। भोपाल नगर निगम विकास अनुमति (Development Permission) की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने जा रहा है।
तीन महीने में होंगे सभी पेपर ऑनलाइन
नगर निगम ने अगले तीन महीनों के भीतर कॉलोनी विकास से जुड़ी सभी अनुमतियों को ऑनलाइन पोर्टल पर लाने की तैयारी कर ली है। अब खरीदार सिर्फ एक क्लिक पर यह देख पाएंगे कि बिल्डर ने विकास के क्या वादे किए थे और मौके पर कितना काम पूरा हुआ है।
ननि की टीम होगी प्रशिक्षित
इस नई व्यवस्था के लिए नगर निगम की टीम को पूरी तरह प्रशिक्षित किया जा चुका है और तकनीकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद, किसी भी कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति जैसे सड़कों का निर्माण, नाली और सीवेज सिस्टम, पानी की पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट की सुविधा देख सकेंगे। इन सभी कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे उन बिल्डरों पर लगाम लगेगी जो कागजों पर सुविधाएं दिखाते हैं लेकिन धरातल पर काम अधूरा छोड़ देते हैं।
यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश के निर्यात पर ईरान-यूएस संकट
https://www.primenewsnetwork.in/state/iran-us-conflict-clouds-madhya-pradesh-exports/149333