वैध मादक पदार्थों की तस्करी से करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर लग्जरी जिंदगी जीने का सपना देखने वाले तस्करों पर पुलिस का बुलडोजर चला।
झालावाड़ (राजस्थान)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी कर लग्जरी जिंदगी जीने का सपना देखने वाले तस्करों पर पुलिस का बुलडोजर चला। सोमवार सुबह पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तस्करी से अर्जित अवैध धन से बनाई गई संपत्तियों का सर्वे, सूचना संकलन और चिन्हीकरण किया। इसके बाद सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए दो आरोपियों के निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान सामने आया कि एक आरोपी गिरिराज तस्करी से कमाए गए धन से करीब 3 करोड़ रुपये की लागत का आलीशान मकान बनवा रहा था। पुलिस ने अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर स्पष्ट संदेश दिया कि अपराध से अर्जित संपत्ति और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लंबे समय से कर रहे थे मादक पदार्थ की तस्करी
एसपी अमित कुमार ने बताया कि कालुलाल पुत्र चंदालाल तंवर निवासी महुआखोह व गिरिराज पुत्र रामचन्द्र तंवर निवासी महुआखोह ने मानपुरा गुजरान में वन भूमि पर अवैध रुप से कब्जा कर मकानों का निर्माण कराया जा रहा था। दोनों ही अतिक्रमी लम्बे समय से मादक पदार्थ तस्करी का कार्य किया जा रहा है। नशा तस्करों ने रेंज अकलेरा के मानपुरा गुजरान में बेशकीमती वन भूमि पर अवैध रुप से कब्जा करते हुए मकान का निर्माण कराया था।
वन विभाग ने बुलडोजर से ध्वस्त किया
उप वन संरक्षक सागर पंवार के निर्देश पर नशा तस्करों के अवैध मकानों को वन विभाग ने बुलडोजर से ध्वस्त किया। एसीएफ मुकेश सहजवानी के नेतृत्व में राजेंद्र मीणा क्षेत्रीय वन अधिकारी अकलेरा तथा अकलेरा व असनावर और गश्ती दल का स्टाफ मौजुद रहा। अकलेरा डीवाईएसपी मनोज सोनी, सीआई धर्माराम पुलिस बल के साथ मौजुद रहे।
अतिक्रमण हटाने के लिए पहले दिए नोटिस
वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नोटिस की पालना में अवैध निर्माण ना हटाने के बाद अमल में लाई गई। सुबह से ही वन विभाग का दस्ता और पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहा। उल्लेखनीय है कि नशा तस्करों की ओर से काफी समय से नशा तस्करी का कार्य किया जा रहा है इससे मादक पदार्थ तस्कर की ओर से काफी अधिक मात्रा में धन एकत्रित कर लिया था।
तस्कर के खिलाफ पूर्व मामले दर्ज
तस्कर कालूलाल के खिलाफ दोनों ही प्रकरण मादक पदार्थों की तस्करी से जुडे हुए है। कालुलाल लम्बे समय से नशा तस्करी का काम कर रहा है। वहीं तस्कर गिरिराज के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के 2 मामले दर्ज है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार की पहल से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को जिलों में ही सुरक्षित इलाज, डॉक्टरों का बढ़ा आत्मविश्वास