प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

UP में लेखपाल के 7994 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, लेखपाल के 7994 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए लेखपाल पद पर बम्पर भर्तियों का ऐलान किया है।

यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर लेखपाल के 7994 पदों पर निकली बम्पर भर्ती

Bumper recruitment for 7994 Lekhpal posts in Uttar Pradesh |

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए लेखपाल पद पर बम्पर भर्तियों का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने राजस्व विभाग में 7994 लेखपाल पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 के आधार पर निकलने वाली पहली भर्ती है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिलेगा।

अभ्यर्थी 29 दिसंबर से 28 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

आयोग के अनुसार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से 28 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की सुविधा 4 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। 

लेखपाल भर्ती के लिए केवल पीईटी-2025 में भाग लेने वाले अभ्यर्थी ही होंगे पात्र

आयोग ने स्पष्ट किया है कि लेखपाल भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने पीईटी-2025 में भाग लिया हो और जिनका स्कोर कार्ड आयोग द्वारा जारी किया गया हो। अभ्यर्थियों की शॉर्ट लिस्टिंग पीईटी-2025 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। शून्य अथवा नकारात्मक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट नहीं किया जाएगा।

आयु सीमा में छूट का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य

आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास 28 जनवरी तक सभी आवश्यक शैक्षणिक और आंरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध हों। आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इंडब्ल्यूएस श्रेणी के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 1 अप्रैल 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा।

अभ्यर्थी पीईटी पंजीकरण संख्या के माध्यम से कर सकेंगे आवेदन

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि अभ्यर्थी पीईटी पंजीकरण संख्या के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे सत्यापित करते ही अभ्यर्थी की जानकारी स्वतः ही भर जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है।

लेखपाल पद के शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष

लेखपाल पद के आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गयी है। इसके अतिरिक्त न्यूनतम 2 वर्ष की सैन्य सेवा करने वाले, एनसीसी 'बी' प्रमाण पत्र धारकों को चयन प्रक्रिया में अतिरिक्त भारांक (वेटेज) दिया जाएगा।

दो घंटे की लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे 100 बहुविकल्पीय प्रश्न

लेखपाल भर्ती के लिए दो घंटे की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। माइनस मार्किंग भी होगी। प्रश्नपत्र में भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश की सामान्य जानकारी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/flipkarts-headquarters-will-be-shifted-from-singapore-to-india/101491

'फ्लिपकार्ट' का मुख्यालय सिंगापुर से भारत होगा स्थानांतरित

Related to this topic: