प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बुरहानपुर: कुएं में युवक का शव मिला

बुरहानपुर के कुएं में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बुरहानपुर। जिले में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार से लापता एक युवक का शव शहर के शनवारा इलाके में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है।

बुरहानपुर के कुएं में मिला लापता युवक का शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Justice Demand |

बुरहानपुर। जिले में रविवार देर रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार से लापता एक युवक का शव शहर के शनवारा इलाके में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और स्थानीय क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

​संदिग्घ परिस्थिति में था लापता

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रितेश विनोद चावरे के रूप में हुई है। रितेश शनिवार से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार देर रात गणपति थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुद्वारे के पास स्थित एक कुएं में उसका शव तैरता हुआ मिला।

​पुलिस मौके पर पुहंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

​घटना की सूचना मिलते ही गणपति नाका थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद रविवार रात को ही शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​परिजनों का गंभीर आरोप, हत्या की गई

​शव मिलने के बाद मृतक रितेश के परिजनों ने इसे साधारण दुर्घटना मानने से इनकार कर दिया है। परिजनों का स्पष्ट आरोप है कि रितेश की हत्या की गई है और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके शव को कुएं में फेंका गया है।

​परिजन ने शव लेने से किया इनकार

आक्रोशित परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से फिलहाल मना कर दिया है। परिवार का कहना है कि रितेश शनिवार से ही घर नहीं लौटा था, जिससे उन्हें पहले ही किसी अनहोनी की आशंका थी।

​पुलिस ने दिया आश्वासन

​फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है और आश्वासन दिया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

यह भी पढ़े: उज्जैन: बीटेक छात्रा फर्जीवाड़ा पकड़ा

https://www.primenewsnetwork.in/state/ujjain-btech-student-caught-in-bcom-exam-fraud/182668

Related to this topic: