प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

निर्माणाधीन दीवार बनी मौत का कारण, महिला की मौत

बुरहानपुर में तेज हवा और बारिश के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई।

निर्माणाधीन दीवार बनी मौत का कारण महिला की मौत

Burhanpur Tragedy: Wall Collapse Claims Woman’s Life, One Injured |

बुरहानपुर (मध्यप्रदेश)। बुरहानपुर  जिले के मोहम्मदपुरा गांव में तेज हवा और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की दीवार पड़ोसी के घर पर गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई।

 पड़ोसी के घर पर गिरी दीवार, एक महिला की मौत 

 लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुरा में तेज हवा और बारिश के बीच तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक पड़ोसी के घर की छत पर जा गिरी। बताया जा रहा है कि छत लोहे की होने से करंट भी फैल गया, जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई और दूसरी महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रशासन ने शुरू की जांच

 घटना की सूचना मिलते ही बुरहानपुर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, तहसीलदार प्रवीण ओहरिया और लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने मृतक परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में 11 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
 

Related to this topic: