प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अल्मोड़ा में एक बस खाई में गिरी..

अल्मोड़ा में एक बस खाई में गिरी, सात यात्रियों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

Bus Accident in Almora : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बस खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई में गिर गई.

अल्मोड़ा में एक बस खाई में गिरी सात यात्रियों की मौत पीएम मोदी ने जताया दुख

अल्मोड़ा में एक बस खाई में गिरी |

Bus Accident in Almora : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बस खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले में बस हादसे में लोगों की मौत बहुत दुखद है, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं. घायल जल्द से जल्द ठीक हों

मरने वालों के नाम  

इसमें गोविंद बल्लभ, पार्वती देवी, सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी, तारा देवी, गणेश, उमेश और एक अज्ञात युवक शामिल है.

height=258

घायलों के नाम

इसमें नंदा बल्लभ (50 वर्ष), राकेश कुमार (40 वर्ष), नंदी देवी (40 वर्ष), हंसी सती (36 वर्ष), मोहित सती (16 वर्ष), बुद्धि बल्लभ (58 वर्ष), हरीचंद्र (62 वर्ष), भूपेंद्र सिंह (64 वर्ष), जितेंद्र रेखाड़ी (37 वर्ष), नवीन चंद्र (55 वर्ष), हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष) और प्रकाश चंद (43 वर्ष) शामिल है.

बस हो गई अनियंत्रित 

एक बस जिले के भिकियासैंण इलाके में शिलापनी के पास अनियंत्रित हो गई. बस खाई में गिर गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-attacks-mamata-banerjee-for14years-fear-and-corruption/103013

Related to this topic: