प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कौड़ियाला के पास पलटी बस

कौड़ियाला के पास पलटी ऋषिकेश जा रही बस, 39 यात्रियों में 8 घायल

उत्तराखंड में ऋषिकेश की तरफ जा रही एक लोकल बस कौड़ियाला के पास पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची।

कौड़ियाला के पास पलटी ऋषिकेश जा रही बस 39 यात्रियों में 8 घायल

Bus Overturns Near Kaudiyala, 8 Passengers Injured |

टिहरी गढ़वाल (उत्तराखंड)। उत्तराखंड में ऋषिकेश की तरफ जा रही एक लोकल बस कौड़ियाला के पास पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बस सवार 39 यात्रियों में केवल 8 लोगों को मामूली चोटें आई है।

8 यात्रियों को मामूली चोटें, बचाव कार्य शुरू

टिहरी गढ़वाल के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ब्रिजेश भट्ट ने कहा कि कौड़ियाला के पास बस अचानक पलट गई। इस हादसे में केवल 8 लोगों को मामूली चोटें आई है। राजस्व, पुलिस, 108 एम्बुलेंस और SDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

ब्रेक फेल होने की आशंका, बाकी यात्री सुरक्षित

ब्रिजेश भट्ट ने आगे बताया कि लोकल बस 39 सवारियों को लेकर ऋषिकेश की तरफ जा रही थी तभी यह हादसा हो गया। 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई है जबकि अन्य सभी यात्री बिलकुल सुरक्षित हैं। शुरुआती जांच में यह पता चला है कि ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई होगी।

यह भी पढ़ें: भोपाल के एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Related to this topic: