भोपाल। राज्य सरकार ने वन विभाग में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) का एक अस्थायी पद 24 दिन के लिए सृजित किया है। कैबिनेट ने इसे 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए मंजूरी दी है।
भोपाल। राज्य सरकार ने वन विभाग में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) का एक अस्थायी पद 24 दिन के लिए सृजित किया है। कैबिनेट ने इसे 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लिए मंजूरी दी है।
यह है मामला
यह निर्णय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी 1990 बैच की IFS अधिकारी रेणु सिंह और 1995 बैच की IFS अधिकारी अर्चना शुक्ला के एक साथ पदस्थ होने की स्थिति में लिया गया। विभाग में उस समय PCCF का केवल एक पद रिक्त था, जबकि दोनों अधिकारी इस पद के लिए पात्र थीं।
अधिकारियों से संबंधित यह बातें
रेणु सिंह 7 अप्रैल को राज्य में पदस्थ हुईं और 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त (रिटायर) हो रही हैं। वहीं, अर्चना शुक्ला एक अप्रैल को PCCF (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) के पद पर स्थानांतरित किया गया था, जिसकी जॉइनिंग उन्होंने 15 अप्रैल को की थी।
यह भी पढ़े: गुरुग्रंथ साहिब मामले में कमेटी पर हमला
https://www.primenewsnetwork.in/state/committee-attacked-in-guru-granth-sahib-case/180858