प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भरत तिवारी के लिए मुगलसराय कैंडल मार्च

भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा सर्वसमाज, मुगलसराय में निकला कैंडल मार्च

मुगलसराय में भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए सर्वसमाज का कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर देर रात सड़कों पर उतरे लोग और लगाए नारे

भरत तिवारी को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा सर्वसमाज मुगलसराय में निकला कैंडल मार्च

District News |

चंदौली {उत्तर प्रदेश}। मुगलसराय में रविवार रात सर्वसमाज के लोगों ने भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला. यह विरोध प्रदर्शन रात करीब 10 बजे नगर में हुआ, जिसमें शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारे लगाए और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

समाजसेवा के लिए जाने जाते थे भरत तिवारी

वक्ताओं ने बताया कि 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी समाजसेवा और गरीबों की मदद के लिए जाने जाते थे. कोरोना काल में उन्होंने जरूरतमंदों तक भोजन, दवाइयां और ऑक्सीजन पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया था. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भरत तिवारी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते थे, जिसके कारण उन्हें न्याय नहीं मिल पाया.

दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग

सर्वसमाज की ओर से भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई. वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो सीबीआई जांच की मांग को और तेज किया जाएगा. इसके अतिरिक्त, मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा, आर्थिक सहायता और उनके भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई गई.

जिला पंचायत सदस्य ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय ने कहा कि भरत तिवारी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से इस मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने का आग्रह किया. पांडेय ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग दोहराई.

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाते थे. उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए. द्विवेदी ने परिवार की सुरक्षा, आर्थिक सहायता और नौकरी की मांग भी की.

बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग शामिल हुए, सभी ने एक स्वर में भरत तिवारी को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. इस दौरान दुर्गेश पांडेय, कमलेश तिवारी, अभिषेक मिश्रा, कृष्णानंद पांडेय, विशाल तिवारी, जयदीप तिवारी, कैप्टन विनोद उपाध्याय, अनिल ओझा, सर्वजीत मिश्रा, संजय पांडेय और कुंज बिहारी पांडेय सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े: लखनऊ में फिर लगे अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर, यादववाद को लेकर साधा निशाना

Related to this topic: