Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. एक कार अनियंत्रित होकर...
Sirmaur News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है. एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में मां - बेटी समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, पियूलाणी - भलोना मार्ग पर हादसा हुआ. कार अचानक अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई.
मरने वालों में (52) अमरा देवी, (14) वर्षीय बेटी आराध्या, (14) वर्षीय बेटी प्रियंका और कांजरा, सज्जन सिंह शामिल हैं. इस हादसे में कार चालक अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
बता दें कि पुलिस हादसे की वजह तलाशने में जुट गई है. एक चार लोगों की मौत हो गई है, जिस वजह से पूरे इलाके में शोक की लहर दौर गई है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अपनी संवेदना व्यक्त की है. इसकी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/up-political-shake-up-sbsp-split-leaders-join-vip/182360