प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अकोदिया में कांग्रेस नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में प्रदर्शन पड़ा भारी, 11 कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज

कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित रूप से निरस्त किए जाने के खिलाफ गुरुवार को अकोदिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में प्रदर्शन पड़ा भारी 11 कांग्रेस नेताओं पर fir दर्ज

Case Filed Against Congress Leaders Over Protest in Akodia |

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। शाजापुर जिले के अकोदिया में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित रूप से निरस्त किए जाने के विरोध में गुरुवार को अकोदिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना प्रशासनिक अनुमति के धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकालने के आरोप में पुलिस ने 11 नामजद नेताओं सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस नेताओं के द्वारा चुनाव आयोग का पुतला दहन किया था मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और पहले से ही वाटर कैनन वाहन भी तैयार रखा गया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव आयोग का पुतला लेकर पहुंचे और उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाटर कैनन से पानी डालकर आग पर काबू पाया।

महेंद्र मेवाड़ा समेत कई दिग्गज नेता बने आरोपी

प्रदर्शन के कुछ घंटों बाद, थाना अकोदिया मंडी पुलिस ने बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन और जुलूस निकालने के मामले में कार्रवाई की। इसमें कांग्रेस नेता महेंद्र मेवाड़ा निवासी शेलू सिकरवार, जयंत सिकरवार, राहुल मंडलोई, नितेश जायसवाल, वारिस खान, निर्भय सिंह यादव, बुल्ला पठान, अनोखीलाल राठौर, जाहिद लाला फुलेन, शिव परमार व 5 से 7 अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर केस दर्ज

यह कार्रवाई थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत की रिपोर्ट पर की गई है और मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर द्वारा की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा, युवा नेता राहुल मंडलोई, ब्लॉक अध्यक्ष शिव परमार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह और युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष छोटू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: चंदौली में कोचिंग के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में लिया गया आरोपी छात्र

Related to this topic: